फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्योहार को लेकर होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें लोकमान्य टर्मिनस से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 01021 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर 24, 27 और 31 मार्च को और ट्रेन संख्या 01022 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 21, 26, 29 मार्च और दो अप्रैल को चार फेरों में चलाई जाएगी।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आते समय यह ट्रेन शाम 9:55 बजे वाराणसी में रुकेगी। जबकि गोराखपुर से जाते समय यह ट्रेन शाम सात बजे रुकेगी। वहीं, कैंट रेलवे स्टेशन से रविवार 20 मार्च को ट्रेन संख्या 04211 वाराणसी-जम्मू तवी का संचालन होगा। यह ट्रेेन वाराणसी जंक्शन से शाम 6:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन भदोही, जंघई, प्रतापगढ़, लखनऊ के रास्ते बरेली होते हुए मुरादाबाद, लुधियाना होते हुए दूसरे दिन रात 9:10 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें