फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Special Train: वाराणसी से होकर गुजरेंगी ये 8 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें, परिचालन कल से, देखें पूरी सूची

Wed, 01 Mar 2023 08:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। इनमें से आठ जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें वाराणसी ( कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन) से होकर गुजरेंगी। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर घर आने वालों की भीड़ ट्रेनों में दिखने लगी है। भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है। इनमें से आठ जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें वाराणसी ( कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन) से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के परिचालन के लिए अलग-अलग तिथियां भी तय है। जो दो मार्च से शुरू हो रही हैं। 

विज्ञापन


अब होली में एक सप्ताह का समय बचा है। बाहर रहने वाले लोग घर लौटने लगे हैं। सभी ट्रेनों में सीटें भर चुकी हैं। वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी होकर 8 जोड़ी ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है।

दिल्ली से आएंगी ये स्पेशल ट्रेनें 

  • गाड़ी संख्या 04068 दिल्ली-दरभंगा के लिए 2 से 9 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी, जबकि अगले दिन दरभंगा से यही गाड़ी संख्या 04067 दरभंगा से दिल्ली के लिए चलेगी। 
  • गाड़ी संख्या 04052-51 (डाउन और अप) भी चलेगी। इसे वाराणसी से शनिवार और सोमवार को चलना है, जो आनंद विहार से चलकर वाराणसी तक आएगी। यह ट्रेन तीन से 13 मार्च के बीच चलती रहेगी। इसमें कुल 19 कोच होंगे। आनंद विहार से यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार और रविवार को चलेगी।

  • गाड़ी संख्या 04530-29 (डाउन और अप) त्योहार विशेष ट्रेन दोनों तरफ से तीन-तीन बार चलाई जाएगी। यह ट्रेन भटिंडा से चलकर बरेली, लखनऊ के रास्ते रायबरेली, प्रतापगढ़ रुकते हुए वाराणसी आएगी। वाराणसी से सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को रवाना होगी। यह ट्रेन पांच से 13 मार्च के बीच चलेगी। 

  • गाड़ी संख्या 04060-59 (डाउन और अप) त्योहार विशेष ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से बरेली, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी रुकते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए जयनगर तक जाएगी। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। जयनगर से बुधवार और शनिवार को चलेगी। ट्रेन का परिचालन तीन से 11 मार्च के बीच होगा। 

ये ट्रेनें भी वाराणसी आएंगी

ट्रेन - फोटो : iStock
  • गाड़ी संख्या 04066-65 (डाउन और अप) त्योहार विशेष ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज के रास्ते वाराणसी स्टेशन पर आएगी। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रुकते हुए दानापुर, पटना तक जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन से चार से 12 मार्च के बीच तीन ट्रिप में चलाई जाएगी। दिल्ली से सप्ताह में बुधवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि पटना से मंगलवार और रविवार को चलाई जाएगी। 

  • गाड़ी संख्या 08028 को पांच मार्च को रांची से बलरामपुर तक चलाई जाएगी। ये ट्रेन छह मार्च को वाराणसी कैंट पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 08027 बलरामपुर से सात मार्च को चलेगी, जो इसी दिन शाम को कैंट रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी। 
विज्ञापन

  • गाड़ी संख्या 08183 सांतरागाछी-बलरामपुर के बीच 6 मार्च को चलाई जाएगी। ये ट्रेन सात मार्च को वाराणसी आएगी। जबकि गाड़ी संख्या 08184 बलरामपुर से आठ मार्च को चलेगी, जो वाराणसी कैंट से होकर सांतरागाछी के लिए जाएगी।
  • गाड़ी संख्या  05193-94 छपरा से पनवेल तक 2 ,9 और 16 मार्च को चलेगी। ये ट्रेन वाराणसी कैंट और बनारस स्टेशन पर रुकेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें