फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: बस चंद दिनों का इंतजार, मंदुरी एयरपोर्ट से भरिए सीधी उड़ान, सांसद निरहुआ ने किया दावा

Wed, 01 Mar 2023 07:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

यूपी के आजमगढ़ जिले के मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने की हर कोई उम्मीद लगाए बैठा है। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा है कि मंदुरी एयरपोर्ट को लाइसेंस मिल गया है। जल्द ही एक टीम निरीक्षण के लिए आने वाली है। 
विज्ञापन
आजमगढ़ सर्किट हाउस में लोगों से मिलते सांसद निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान भरने का सपना देखने वालों का सपना जल्द ही सच हो होने जा रहा है। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा है कि मंदुरी एयरपोर्ट को लाइसेंस मिल गया है। जल्द टीम आएगी और उसके अगले महीने से उड़ान शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत सरकार ने मंदुरी हवाई पट्टी का विस्तार कर इसे हवाई अड्डा बनाया। पहले यहां से 32 सीटर प्लेन उड़ाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन, इसी बीच शासन ने मंदुरी एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। जिसके बाद क्षेत्र के किसानों ने जमीन के अधिग्रहण का विरोध शुरू कर दिया।

मंदुरी एयरपोर्ट का विस्तारीकरण ठंडे बस्ते में

गतिरोध को समाप्त करने के लिए सरकार के नुमाइंदों और किसानों के बीच छह राउंड की बातचीत हो चुकी है। लेकिन, अभी तक इस मामले में कोई हल नहीं निकल सका है। प्रशासन का कहना है कि शासन ने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जबकि किसान कह रहे कि अगर मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया को रद्द किया गया है तो प्रशासन इस बाबत लिखित प्रमाण दे।

आजमगढ़ में मंदुरी एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया।
वहीं पिछले दिनों भाजपा सांसद ने दावा किया था कि मंदुरी एयरपोर्ट का लाइसेंस हो गया है जल्द ही टीम आएगी। उसके अगले महीने से एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाएगी। मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को शासन ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

इधर, लाइसेंसिंग प्रक्रिया के संबंध में एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। टीम जब आएगी तो स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें