फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से लग रहा है होलाष्टक, भूल कर भी न करें ऐसे काम, हो सकता है नुकसान

Sun, 01 Mar 2020 01:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
holika dahan - फोटो : getty images
विज्ञापन

शुभ कार्य को करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। होलाष्टक कल से आरंभ हो रहा है। यह 9 मार्च को होलिका दहन के साथ ही समाप्त हो जाएगा। अर्थात आठ दिनों तक होलाष्टक का दोष रहेगा। इस दौरान सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

विज्ञापन


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीनदयाल कौशल केंद्र के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार होलाष्टक को ज्योतिष की दृष्टि से एक होलाष्टक दोष माना जाता है जिसमें विवाह, गर्भाधान, गृह प्रवेश, निर्माण आदि शुभ कार्य वर्जित हैं।

इस दौरान विवाह, नवनिर्माण व नए कार्यों को आरंभ नहीं करना चाहिए। अर्थात इन दिनों में किए गए कार्यों से कष्ट, अनेक पीड़ाओं की आशंका रहती है तथा विवाह आदि संबंध विच्छेद और कलह का शिकार हो जाते हैं या फिर अकाल मृत्यु का खतरा या बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें