रामेंद्र की पत्नी ने चेतगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद उन्हें धमकी मिली कि यदि पुलिस में शिकायत की तो पति की हत्या कर देंगे। इसकी जांच पान दरीबा चौकी इंचार्ज को मिली थी।
लेकिन दो माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी रामेंद्र का कोई सुराग नहीं लग सका। इस बीच परिजन कई बार एसएसपी कार्यालय से लेकर थाने के चक्कर काट चुके हैं। धरने की सूचना पर पहुंचे एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही रामेंद्र का पता लगा लिया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।