फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में झंडा लगाने पर हिंदू युवा वाहिनी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में तकरार

Tue, 20 Oct 2020 12:39 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बलिया के नगरा बाजार में भगवा और नीले झंडे को लेकर रविवार को हिंदू युवा वाहिनी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के बीच तकरार से पुलिस दिन भर हलाकान रही। देर रात तक चली बैठक में सीओ रसड़ा के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।  

विज्ञापन


नगरा बाजार के सिकंदरपुर मार्ग पर डिवाइडर बना है। डिवाइडर पर भीम आर्मी का नीला झंडा पहले से लगा था। नवरात्र के चलते रविवार को मोहल्लेवासियों ने डिवाइडर पर नीले झंडे से कुछ दूरी पर भगवा झंडा लगा दिया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता इसका विरोध करते हुए भगवा झंडे को उखाड़ ले गए। इसकी जानकारी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को हुई तो वे सड़क पर आ गए और इनके समर्थन में पूरब मोहल्ले के लोग भी जुट गए।

विज्ञापन

वाहिनी कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस उखाड़ ले गए भगवा झंडे को वापस ले आई और नीले झंडे से थोड़ी और दूरी पर भगवा झंडे को लगवा दिया। पुलिस के जाने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता मुहल्लेवालों को धमकाने लगे। इसकी जानकारी हिंयुवा के कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने पुलिस द्वारा लगवाए गए भगवा झंडे को उखाड़ कर फिर सुबह वाले स्थान पर लगा दिया।

शाम को दोनों संगठनों के कार्यकर्ता फिर सड़क पर जुटने लगे। सूचना मिलते ही नगरा के अलावा तीन थानों उभांव, रसड़ा, भीमपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ रसड़ा ने दोनों पक्षों से बातचीत के बाद भगवा झंडे को नीले झंडे से कुछ दूरी पर लगवाया, इसके बाद मामला शांत हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें