फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब विवाद: वाराणसी के गुरुनानक स्कूल के बाहर प्रदर्शन, युवक गिरफ्तार, प्रिंसिपल बोलीं- यहां ड्रेस कोड लागू है

Mon, 21 Feb 2022 02:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शिवपुर स्थित गुरुनानक स्कूल के बाहर सोमवार को हिजाब मामले को लेकर कुछ युवाओं ने हंगामा किया। 
विज्ञापन
वाराणसी पहुंचा हिजाब विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल में हिजाब पहनकर आने को लेकर विवाद काशी तक पहुंच गया है। सोमवार को शिवपुर स्थित गुरुनानक इंग्लिश स्कूल में कुछ छात्राओं के हिजाब पहनकर आने का आरोप लगा लगाकर स्थानीय युवकों ने स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे युवक हिमांशु चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी युवा विद्यालय में छात्राओं के हिजाब पहनकर आने की वीडियो फुटेज प्रधानाचार्य को दिखाने की बात कर रहे थे। वहीं, प्रधानाचार्य ने स्कूल में किसी के हिजाब पहनकर आने की बात को खारिज किया है। उनका कहना है कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा सकता है।

शिवपुर स्थित गुरु नानक इंग्लिश स्कूल में प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की ओर से मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर स्कूल आने की इजाजत दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके पास प्रधानाचार्य से बातचीत और हिजाब पहनने वाली छात्राओं से बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है।

हिजाब के नाम पर अनावश्यक विवाद

सूचना पाकर मौके पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने पहले समझाने का प्रयास किया। बाद में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रधानाचार्य निर्मला राठौर ने बताया कि स्कूल में ड्रेस कोड लागू है। इसका कड़ाई से पालन कराया जाता है।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रदर्शनकारी युवाओं को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
स्कूल के बाहर कौन हिजाब पहनकर आता है, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। हिजाब के नाम पर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। यह शैक्षणिक माहौल खराब करने का प्रयास है। शिवपुर थाना प्रभारी एसआर गौतम ने बताया कि स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें