UP Board Result 2024: 2023 में हाईस्कूल में 89.60 व इंटरमीडिएट 85.12 तो 2024 में हाईस्कूल में 89.48 और इंटरमीडिएट में 84.53 परीक्षार्थियों ने बाजी मारी।
पिछले दो दशक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम ने 40 फीसदी से 89 फीसदी तक का सफर तय किया है। इस दौरान सबसे अच्छा रिकॉर्ड परीक्षार्थियों का तो नहीं, 2022 में कोविड का जरूर कहेंगे जब परीक्षा परिणाम 97 फीसदी तक गया।
विज्ञापन
इससे पहले न तो कभी यह परिणाम और न ही दोबारा आ सका। 2004 में 70 फीसदी तक आया तो 2008 में हाईस्कूल का परिणाम गड़बड़ाकर 46.10 फीसदी तक पहुंच गया, हालांकि इंटरमीडिएट में 68.41 फीसदी परीक्षार्थियों ने बाजी मारी थी। 2012 से 2022 तक परिणाम 80 से 90 फीसदी के बीच में आता रहा।
2022 में कोविड के चलते परीक्षाएं नहीं हुई तो सभी को पास कर दिया गया और परिणाम 97 फीसदी तक पहुंच गया।
पिछले पांच साल का रिजल्ट