उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक चोरी के आरोप में पिटाई से आहत ट्रक के खलासी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पिटाई करने और धमकी देने वालों पर कार्रवाई करने के लिए जीयनपुर-अमिला मार्ग जाम कर दिया। साथ ही मुआवजे की मांग की। लगभग दो घंटे बाद पुलिस के समझाने पर जाम खोला गया।
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया बेलसर जमीन बेलतर निवासी धीरज राम(19) पुत्र रूपचंद, कंजरा दिलशादपुर निवासी के ट्रक पर खलासी का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि 10 दिन पहले ट्रक की बैटरी के और सामान की चोरी का आरोप लगाकर धीरज की पिटाई कर दी थी।
आरोप है कि मंगलवार रात को घर पर आकर धमकी भी दी गई थी। इससे आहत होकर रात में ही धीरज ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 9.30 बजे जीयनपुर-अमिला मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान आरोपियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की गई। मामले की तहरीर दे दी है।