वहीं भिखारीपुर तिराहा से ककरमत्ता पुल तक जाम लगा हुआ है। इसकी वजह ककरमत्ता पुल की एक सर्विस लेन का बंद होना है। जो और ज्यादा परेशानियों को बढ़ा रहा है।
वाराणसी में कई दिन से लग रहे जाम से पुलिस के भी पसीने छूटने लगे हैं। सावन का महीना होने के चलते जाम की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। तो वहीं काशी में जाम लगने की समस्या से तो पहले से ही निजात नहीं मिल पाई है। पुलिस के मुताबिक, जिस समय कांवरिया कम हों उस समय थोड़ी देर तक वाहनों को निकाला जा सकता है। इससे जाम का प्रेशर कम हो जाएगा।