फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शहर के चौराहे-तिराहे भीषण जाम की चपेट में, यातायात पुलिस को कोसते रहे राहगीर

Sat, 14 Aug 2021 09:18 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मंडुवाडीह चौराहे के आसपास जाम में लोग घंटों तक फंसे रहे। वाहनों के पहिए मानो थम गए थे। राहगीरों को मिनटों का सफर घंटेभर से अधिक समय में तय करना पड़ा।
विज्ञापन
ककरमत्ता आरओबी पर निजी बस खराब होने के कारण लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में शनिवार को दोपहर से ही कई चौराहों पर भीषण जाम लगना शुरू हो गया। इसके बाद शाम तक हालात और गंभीर हो गए। मंडुवाडीह चौराहे के आसपास जाम में लोग घंटों तक फंसे रहे। वाहनों के पहिए मानो थम गए थे। राहगीरों को मिनटों का सफर घंटेभर से अधिक समय में तय करना पड़ा। जाम में फंसे लोग यातायात पुलिस को कोसते रहे। बता दें कि वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद शहर को जाम से निजात दिलाने की बात कही गई थी। इस पर कोई अमल होता नहीं दिखाई दे रहा है। राहगीरों का कहना है कि वाराणसी में आए दिन भीषण जाम लगते रहते हैं, समस्या के निदान के लिए यातायात विभाग गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है।  

विज्ञापन


शाम लगभग छह बजे ककरमत्ता आरओबी पर पटना से बनारस आ रही निजी बस खराब हो गई। इस वजह से पुल पर और नीचे भी लंबा जाम लग गया। शहर के कई इलाकों में जाम राहगीरों की मुसीबत का कारण बन गया है। तमाम व्यवस्थाओं का दावा करने वाली यातायात पुलिस के प्रयास नाकाफी दिखाई दे रहे हैं। यातायात पुलिस की ओर से कई बार अभियान चलाकर नियमों का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। कई बार अभियान चलाकर सख्ती के साथ चालान भी किया जाता है। अभियान खत्म होते ही व्यवस्था फिर पहले जैसी ही हो जाती है। इस पर लगाम लगाने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम न किए जाने से लोग आज भी जाम में फंसकर घंटों झेलते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार को शहर के गोदौलिया, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, कबीरचौरा, नई सड़क, लहुराबीर, कचहरी, नदेसर, अंधरापुल, चौकाघाट, सिगरा और लंका इलाके में दिनभर रह रहकर भीषण जाम लगता रहा। शाम के समय लहरतारा और मंडुवाडीह क्षेत्र भीषण जाम की चपेट में आ गया। देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गई। उधर, दिन में वरुणा पुल और पुराने पुल क्षेत्र में सड़क पर वाहनों को खड़ा कर लोग नदी में बाढ़ देखने में लगे रहे। इस बीच पुल पर जाम लग गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें