फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in UP: वाराणसी सहित पूर्वांचल में झमाझम बरसात, बिजली गिरने से 12 की मौत, 17 लोग झुलसे

Sat, 24 Jun 2023 09:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में शनिवार को बारिश हुई। बारिश के दौरान बिजली गिरने से सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया में 10 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
वाराणसी में शनिवार देर शाम झमाझम बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत पूर्वांचल में मौसम का रुख शनिवार दोपहर के बाद बदला तो शाम में झमाझम झूमकर बादलों ने बरसात की। बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से खूब राहत दी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मानसूनी सक्रियता के बीच बादल झूमकर बरसेंगे। इधर, वाराणसी, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जिले में बारिश के दौरान आसमान से आफत भी बरसी।

विज्ञापन


तेज बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं 17 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों में से कई की हालत गंभीर है। सोनभद्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान तेज बारिश एवं गरज तड़क के साथ गिरी बिजली गिरने से छह वर्षीय मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

गाजीपुर जिले में बिजली गिरने से चार की मौत

वहीं बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गाजीपुर जिले में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। कई लोग झुलस गए। सभी खेत में काम कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: वाराणसी नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर अपलोड हुए अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप

विज्ञापन

जौनपुर में भी पोराई कलां गांव में शनिवार की शाम को हल्की बारिश के बीच बिजली गिरने से अमृत सरोवर की खुदाई कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 मजदूर झुलस गए। लालपुर क्षेत्र के राजेपुर गांव में बिजली गिरने से पप्पू चौरसिया(50) निवासी लल्लापुरा छितुपुर की मौत हो गई।  बलिया में बिजली गिरने से शनिवार की शाम को एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं, दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वाराणसी के बड़ागांव खररिया तालुके विरांव ग्रामसभा के खपड़हवां मौजा में खेत में काम करने के दौरान बिजली गिरी। चपेट में आने से किसान श्याम नारायण पटेल (56) की मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें