फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: चॉकलेट दिलाने के बहाने 11 साल की बच्ची से परिचित ने किया दुष्कर्म, आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश

Sat, 24 Jun 2023 09:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां रामनगर थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस शर्मनाक वारदात को अंजाम देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
वाराणसी में बालिका से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चॉकलेट दिलाने के बहाने पंचवटी स्थित एक बगीचे में बालिका को ले जाकर परिचित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका घर आकर आपबीती सुनाई तो परिजन उसे लेकर रामनगर थाने पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रामनगर स्थित अयोध्या मैदान के समीप रहने वाले दीपू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। रामनगर कस्बे के एक मुहल्ले में रहने वाले एक ट्रॉली चालक की बेटी शनिवार की दोपहर किसी काम से बाजार गई हुई थी।
ये भी पढ़ें: मासूम जिसे बोलती थी मामा, उसी ने रिश्तों को रौंद किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

दुष्कर्म के बाद बालिका को छोड़कर भागा आरोपी

उसी दौरान रामनगर चौक के समीप उसे परिचित दीपू शर्मा और उसका एक दोस्त मिला। दीपू ने बालिका को चॉकलेट दिलाने और साइकिल से घुमाने की बात कही। बालिका उसके झांसे में आ गई और साथ जाने को तैयार हो गई। दीपू उसे साइकिल पर बैठाकर कहीं ले जाने लगा। रास्ते में उसे दुकान पर चॉकलेट दिलाया।

विज्ञापन

उसके बाद दीपू उसे पंचवटी तिराहे की ओर लेकर बढ़ा। रास्ते में पड़े बगीचे की ओर वह बालिका को ले गया और सुनसान स्थान देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बालिका को छोड़कर दीपू भाग गया। बालिका किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

आपबीती सुनकर परिजन उसे लेकर रामनगर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद पुलिस ने दीपू शर्मा की तलाश शुरू की तो वह गोलाघाट क्षेत्र में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने दीपू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें