फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: 24 घंटे में 50 मिमी बारिश, पुराने मकान की दीवार-खिड़की गिरी, उखड़े पीपल-शीशम के पेड़

Tue, 02 Sep 2025 05:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather News: वाराणसी में मंगलवार की दोपहर में झमाझम बारिश हुई। सुबह से तेज धूप के बीट अचानक आसमान में काले बादल छा गए। थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे दशाश्वमेध घाट पर धुंध जैसा दिखा नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rain in Varanasi: बनारस में बीते 24 घंटे में आंधी के साथ 50 मिमी से ज्यादा बारिश हो गई। सोमवा की आधी रात ढाई बजे के बाद तेज हवा चलने लगी और बादलों की गरज और बिजली की चमक ने लोगों की नींद उड़ा दी। सुबह पांच बजे तक बारिश और बादलों के गरजने का सिलसिला जारी रहा। 
विज्ञापन


वहीं, सुबह सूर्योदय के बाद भी हल्की बारिश हुई, उसके बाद तीखी धूप निकल गई। लेकिन, दोपहर एक बजे तक फिर से आसमान बादलों से घिर गया और एक घंटे तक तेज बारिश होती रही। बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव की समस्या हुई। 

प्रवासी टोला में पुराने मकान के पहले तल की बड़ी खिड़की और बाहरी दीवार टूटकर गली में गिर गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। छावनी के मॉल रोड पर एक विशाल पेड़ और प्रयागराज हाइवे से सीर गोवर्द्धनपुरी मार्ग पर शीशम का बड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। 
विज्ञापन




लंका से रामनगर और लौटूबीर से बीएचयू की सड़क पर लंबा जाम लग गया। सामने घाट मुख्य मार्ग पर तिराहे से पहले स्थित बहुत पुराना पीपल का पेड़ उखड़ कर गिर गया। बारिश की वजह से बीएचयू, ट्रॉमा सेंटर, नगवां, नरिया, सुंदरपुर, लंका आदि इलाकों में सड़कों पर पानी लग गया। 



इसे भी पढ़ें; UP International Trade Show: इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित होंगे 60 जीआई उत्पाद, दुनिया देखेगी हुनर की चमक
 
विज्ञापन

वाराणसी में मौसम का बदलाव - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की इमरजेंसी के पास पानी लग गया। शहर से बाहर रोहनिया, बाबतपुर, सेवापुरी, मिर्जामुराद, राजातालाब, लोहता, पड़ाव और रामनगर आदि इलाकों में भी जोरदार बारिश हुई। बारिश से बनारस का तापमान एक ही घंटे में करीब सात डिग्री तक नीचे आ गया। दोपहर में तापमान 32 डिग्री से ऊपर चला गया था, लेकिन शाम 5 बजते ही तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। 

वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से बही। अब बारिश का अलर्ट नहीं: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बनारस में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें