आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कवायद शुरू हो गई है। मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू बन गया है। डायलिसिस यूनिट भी तैयार हो चुकी है। विशेषज्ञ चिकित्सक भी नियुक्त हो गए हैं। अगले सप्ताह डायरेक्टर जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन (डीजीएमई) की टीम सर्वे करने के लिए आएंगी।
प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में 200 करोड़ रुपये से बनी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में नेफ्रोलॉजी विभाग बनाया जा रहा है। इसमें 20 बेड की डायलिसिस यूनिट बन चुकी है। इसमें मरीजाें की डायलिसिस भी शुरू हो गई है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बन गया है। इसके लिए जरूरी आधुनिक मशीनों की खरीद होगी। आईसीयू भी तैयार है। चार विशेषज्ञ चिकित्सक भी नियुक्त हो गए हैं। कैथ लैब बनने के बाद एसएन में ये बड़ी सुविधा हो जाएगी।