फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में बारिश का कहर: गाजीपुर में 15 फीट नीचे सड़क धंसी, 50 गांव के लोग फंसे

Sun, 29 Sep 2019 11:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
सड़क धंसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया में काफी बुरा हाल है। वहीं पूर्वांचल में कच्चे मकान गिरने लगे हैं, मलबे में दबकर अब तक 37 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले में हंसराजपुर से नंदगंज जाने वाली सड़क युसूफपुर चौरा बेसों नदी पर नवनिर्मित श्री टंडा बीर बाबा सेत(पुल) पर 15 फीट नीचे धंस गई है। करीब गड्ढा आठ फीट चौढ़ा हुआ है। इससे करीब 50 गांवों का संपर्क टूट गया है।

गाजीपुर में बारिश से मकान गिरने से पांच की मौत
जिल में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों की मौत हो गई। रविवार को सुहवल थाना क्षेत्र के गौरा गांव में रिहायशी झोपड़ी गिरने से जहां पिता की मौत हो गई वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कासिमाबाद थाने के सहबाजकुली गांव में शुक्रवार की रात बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से अतवरिया देवी(45), नेथ गांव में मकान गिरने से सुखराम(60) की मौत हुई है। खानपुर थाना के नोनगरा गांव निवासी रामबदन यादव(60) की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब उनके पड़ोस का कच्चा मकान भरभरा कर धराशायी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जखनियां में भी एक व्यक्ति की भारी बारिश के दौरान मकान गिरने से मौत हो गई है। दुल्लहपुर के हनौता गांव में कच्चा मकान गिरने से गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया है। भुड़कुडा कोतवाली के साहबपुर गांव में कमला यादव के मड़ई की कच्ची दीवार गिरने से उसकी भैंस दबकर मर गई। आधा दर्जन कच्चे मकान गिरे हैं। इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा रिहायशी झोपड़ियां गिरी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें