बाबा पर चढ़ने वाले पुष्प और धतूरा से मंदिर और आईटी सेल ने अगर बत्ती बनाई है। उसका भी उद्घाटन करते हुए कहा कि यह बड़ा कार्य है, जो पुष्प भारी मात्रा में बाबा पर चढ़ते थे, अब वह कार्य में लिए जा रहे हैं। इससे महिलाओं को आने वाले समय में रोजगार मिलेगा और साथ ही अन्य देवालयों में भी इस पर काम होगा ।
मुख्यकार्यलपालक विशाल सिंह ने कहा कि इस आरोग्य मंदिर में डॉक्टरों, नर्सों, टेक्नीशियन, पैरामेडिकल स्टाफ की 25 सदस्यों वाली टीम मौजूद रहेगी। सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक चलने वाले इस आरोग्य मंदिर में ओपीडी द्वारा बुखार, सिरदर्द या स्वास्थ्य संबंधी अन्य किसी परेशानी के लिये इलाज प्रदान किया जाएगा। गंभीर मरीजों को यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल या बीएचयू रेफर कर दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)नीलकंठ तिवारी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यमंत्री की मां की मृत्यु पर उनके घर पर शोक संवेदना प्रकट की।