आईएमए सचिव डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि केंद्र पर टीका लगवाने के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। टीकाकरण केंद्रों पर भी इसकी जानकारी दी जा रही है। संक्रमण जरूर कम हुआ है लेकिन अभी भी बच्चे हों या बड़े सभी को पहले जैसी सतर्कता बरतने की जरूरत है।
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बरकरार रहती है। अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए।-महंत शंकर पूरी, अन्नपूर्णा मंदिर
लोगों को सेहत संबंधी समस्याओं से बचने के लिए टीका बहुत ही उपयोगी है। जो लोग टीकाकरण के लिए योग्य हैं, उन्हें केंद्र तक लेकर जाना चाहिए।-भाई रंजीत सिंह, हेडग्रंथी, गुरुद्वारा, गुरुबाग
टीकाकरण देश हित में उपयोगी है। सभी लोगों की अच्छी सेहत के लिए टीका जरूरत है। टीका लगवाने के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करने की जरूरत है।-फादर फिलीप डेनिस, डायरेक्टर मैत्री भवन भेलूपुर
पहले टीकाकरण को लेकर डर लग रहा था। जब टीका लगवाने केंद्र पर पहुंची और टीका लग गया तो सब डर दूर हो गया। अपने दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहीं हूं।-नम्रता सिंह, तेलियाबाग
जैसे ही पता चला कि कोरोना टीका 12 से 14 साल वालों को भी लगेगा, मैंबहुत खुशी हुई। स्कूलों में भी टीकाकरण से फायदे के बारे में जानकारी दी जा रही है।-देवेश मिश्रा, कबीरचौरा