फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: खंड शिक्षा अधिकारी की गाड़ी चला रहे थे हेडमास्टर, बीएसए ने किया निलंबित

Wed, 15 Sep 2021 09:30 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बड़ागांव क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें 10 शिक्षक व हेडमास्टर विद्यालय से गैरहाजिर मिले। पता चला कि हेडमास्टर ने अपना चार्ज नियमों के खिलाफ सहायक अध्यापक को दे रखा है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बुधवार को बड़ागांव क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 10 शिक्षक व हेडमास्टर विद्यालय से गैरहाजिर मिले। खास बात यह है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय के एक हेडमास्टर मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी की गाड़ी चलाते मिले। यह कोई इत्तफाक नहीं था, बल्कि गुरुजी कई दिनों से बीईओ के ड्राइवर बने थे। इस बाबत बीएसए ने जब बीईओ से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सिर्फ आज के लिए ही हेडमास्टर उनकी गाड़ी चला रहे थे। जिसके बाद बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया।  

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में कई विद्यालयों में अनियमितता पाई गई। कई विद्यालयों में शिक्षक समय से नहीं पहुंचे थे। वहीं कई में गंदगी और अव्यवस्था की भरमार मिली। शैक्षिक वातावरण काफी खराब था। न तो टीएलएम बने थे और न ही कक्षाओं का संचालन ठीक तरह से हो रहा था। 

विद्यालय नहीं आते थे हेडमास्टर
बीएसए पूर्व माध्यमिक विद्यालय लठिया नरेमा पहुंचे तो हेडमास्टर भरत सिंह सरोज अनुपस्थित मिले। अध्यापकों ने बताया कि वह बीईओ बड़ागांव की गाड़ी चलाते हैं। निरीक्षण में पाया गया कि हेडमास्टर न तो विद्यालय आते हैं न ही शैक्षिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भी निलंबित

निरीक्षण में पता चला कि हेडमास्टर ने अपना चार्ज नियमों के खिलाफ सहायक अध्यापक महेंद्र कुमार को दे रखा है। हालांकि, सहायक अध्यापक अध्यापकों व कर्मचारियों का अवकाश, लॉग बुक एवं अन्य अभिलेख अंकित नहीं कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में जब अन्य शिक्षकों से पूछा गया तो उन्होंने गुमराह करने की कोशिश की। इस पर बीएसए ने सहायक अध्यापक को भी निलंबित कर दिया। वहीं, दोनों मामले की जांच के लिए बीईओ चोलापुर, दशाश्वमेध व चिरईगांव की टीम गठित कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें