फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बोले राज्यसभा के उपसभापति, शिक्षा के बल पर अपने कर्म से बदलिए दुनिया 

Tue, 04 Sep 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को सम्मानित करते न्यायमूर्ति डीपी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सोमवार को काशी में थे। एक छोटे से गांव से आकर जिस शिक्षा स्थली पर उन्होंने ज्ञानार्जन किया, वहां के संस्थापक राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव की 168वीं जयंती पर वहां उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


यूपी कॉलेज भोजूबीर में आयोजित जयंती समारोह में आए उपसभापति ने कहा कि आज मैं जो कुछ हूं, इसी जगह की देन है। 48 साल पहले की अपनी यादों को विद्यार्थियों से साझा करते हुए उन्होंने अनुशासन, संस्कार, मूल्य का पाठ पढ़ाया।

उन्होंने कहा कि विद्या का कोई विकल्प नहीं। विद्या इंसान को इंसान बनाती है। लक्ष्य के प्रति ईमानदार प्रयास करिए। आप संकल्प लीजिए कि पूरी प्रतिबद्धता, स्वाध्याय के साथ जीवन में तप और अनुशासन का पालन करेंगे। शिक्षा के बल पर अपने कर्म से दुनिया में अपना नाम करिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस देश का युवा मन कहीं खो गया है। ध्रुव, प्रह्लाद, नचिकेता, शंकर, विवेकानंद से आप प्रेरणा लीजिए जो अपने युवा जीवन में दुनिया के प्रेरक व मार्गदर्शक बन गए। कहा कि आज ऐसे युवाओं की जरूरत है जो खुद आगे आएं और कहें नकल बंद होना चाहिए। पुरानी रुढि़यों को तोड़ें और बेहतर भारत का सपना साकार करें।

विशिष्ट अतिथि भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा और ज्ञान की धारा ही अंधकार के बीच रौशनी की किरण जलाती है। काशी का ये विद्या मंदिर भी दीपक की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया वो यहां से संकल्प लेकर जाएं कि वो परिवार की संस्था जोड़कर रखेंगे। फिजूलखर्ची से बचेंगे। काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने छात्रहित में जो कुछ जो सकेगा वो करने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन

मेधावी पुरस्कृत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन 

उदय प्रताप में 168 वीं राजर्षि जयंती समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के हाथों मेधावियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार देकर उन्होंने विद्यार्थियों को उत्साहवर्धन किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से समां बांधा। उदय प्रताप पब्लिक स्कूल की बच्चियों ने कजरी गीत ‘कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया...’ पर नृत्य पेश किया।

रानी मुरार कुमारी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन कर वातावरण भक्तिमय कर दिया। इससे पहले छात्रा याचना सिंह, सोनम, सौरभ राय और रतन सिंह ने राजर्षि के प्रति अपनी भाव अभिव्यक्ति व्यक्त कर भावांजलि अर्पित की।

अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति डीपी सिंह ने की। पूर्व छात्र एमएलसी चेतनारायण सिंह ने भी अपने विचार रखे। स्वागत विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव केपी सिंह ने किया। संचालन डॉ. अरविंद कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. विजय बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर समिति के एआर खान, यूएस सिन्हा, एनके सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. संगीता कुमार आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें