फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPDS: वाराणसी की लाभार्थी से पीएम बोले- प्रमिला जी, बाबा दरबार में मेरे लिए भी मत्था टेक लीजिएगा

Sun, 31 Jul 2022 02:58 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कमिश्नरी में उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य, पावर 2047 कार्यक्रम में इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) के लाभार्थियों से ऑनलाइन संवाद किया। सिकरौल की लाभार्थी प्रमिला से पीएम मोदी ने बातचीत की। 
विज्ञापन
वर्चुअली हुआ आयोजन - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कमिश्नरी में उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य, पावर 2047 कार्यक्रम में इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) के लाभार्थियों से ऑनलाइन संवाद किया। सिकरौल की लाभार्थी प्रमिला से पीएम मोदी ने संवाद किया।

विज्ञापन


हर-हर महादेव प्रमिला जी... कैसी हैं आप? सावन चल रहा है, काशी विश्वनाथ के दर्शन किए या नहीं? मेरी तरफ से भी मत्था टेक लीजिएगा। योगी सरकार के पहले कैसी बिजली आती थी? इस पर प्रमिला ने कहा कि पहले एक ही बिजली का खंभा क्षेत्र में हुआ करता था। दूर-दूर तक खुले तार फैले थे। अब खतरनाक तार भूमिगत हो गए हैं, बिजली भी अच्छी आती है। काशी बिजली की रोशनी में काफी सुंदर लगती है।

पीएम के पूछने पर प्रमिला देवी ने बताया कि वह गृहिणी हैं और चार बच्चों की मां हैं। घर में किराने की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करती हैं। पीएम ने कहा कि बनारस समेत देश के बड़े हिस्से में यही स्थिति रही है। खुले तारों से लोगों की जान को खतरा था। हमारी कोशिश है कि पूरे देश में आधुनिक व्यवस्था बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना में जनता को लटकते तारों के जंजाल से मुक्ति मिली है। कार्यक्रम में अन्य लाभार्थियों ने पीएम के कार्यक्रम को देखा और सुना। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पांच लाभार्थियों को बैठाया गया था लेकिन केवल एक से बात हुई।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
मुख्य अतिथि मछलीशहर सांसद बीपी सरोज, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायकों में त्रिभुवन राम, अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी विद्या भूषण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें