फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2023: सर्द रात में सड़कों पर गूंजा हैप्पी न्यू ईयर, फिल्मी गानों पर खूब थिरके बनारस के लोग

Sun, 01 Jan 2023 02:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नए साल के जश्न में बच्चों से लेकर बड़े तक झूमते-थिरकते नजर आए। साल 2022 की आखिरी रात को यादगार और खुशगवार बनाकर शिव की नगरी में मस्ती और धमाल के बीच लोगों ने नए साल में प्रवेश किया। वाराणसी के बनारस क्लब में लोग गानों पर खूब थिरके। 
विज्ञापन
फिल्मी गानों पर खूब थिरके बनारस के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने साथ खट्टे मीठे अनुभव लिए हुए साल 2022 बीत गया और नए साल 2023 का आगमन हुआ। काशी में भी लोगों ने अपने-अपने तरीके से पुराने साल को अलविदा कहकर नए साल का अभिनंदन किया। घड़ी की सुई में 12 बजते ही शनिवार की रात हर तरफ आसमान में इंद्रधनुषी छटा बिखरने लगी। एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर के संदेश के साथ बधाई दी जाने लगी।

विज्ञापन

शहर के प्रमुख क्लबों, होटलों में रात आठ बजे से नए साल के जश्न की पार्टी शुरू हुई। मलदहिया स्थित होटल में बॉलीवुड नाइट में लोगों ने खूब मस्ती की। यहां लाइव बैंड, ड्रास ट्रूप के साथ फिल्मी गीतों के बीच लोगों ने जमकर धमाल मचाया। फोन और मैसेज से भी लोगों ने एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में लोग आधी रात घर की छतों पर बोन फायर जलाकर दोस्तों व परिवार के सदस्यों संग मस्ती करते नजर आए। पीएनयू क्लब में डीजे नाइट के साथ ही देशी-विदेशी खानपान का आनंद लोगों ने उठाया।

सोशल मीडिया पर भी नए वर्ष की धूम
नए वर्ष की बधाइयों का दौर 15 दिन पहले ही शुरू हो गया था। लेकिन 31 दिसंबर की रात धूम मच गई। लोगों ने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


गणपति रेजिडेंसी में छाए खुशियों के रंग
मंडुवाडीह स्थित गणपति रेजिडेंसी में शाम ढलते ही नए साल के जश्न की शुरुआत हो गई थी। सोसाइटी में रहने वाले परिवारों के बच्चे, महिलाएं और पुरुष एक साथ इकट्ठा होकर नए साल का स्वागत करने को आतुर थे। कार्यक्रम की शुरुआत रश्मि, कृष्ण व सिद्धी द्वारा गणेश वंदना से हुई। इसके बाद श्रद्धा तिवारी ने बद्री की दुल्हनिया गीत पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरी। लोगों ने बिंदी गेम, माला गेम व गुल्लक गेम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण तिवारी, सचिव बृजेश कुमार जायसवाल, रमेश सिंह, भावेश झा, अवध नारायण राय, निगम जायसवाल, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।

नृत्य-गायन संग सजी 31 की रात - फोटो : अमर उजाला
नृत्य-गायन संग सजी 31 की रात
लहरतारा स्थित महावीर हाइट्स में साल के आखिरी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल सजी। गीत-संगीत से सजे कार्यक्रम में बच्चों के साथ बड़ों ने खूब धमाल मचाया। महिलाओं ने हंसी ठिठोली के बीच रोचक सवालों का जवाब देकर उपहार जीते। सानिध्य पांडेय के नेतृत्व में बच्चों ने सलामे सलामे... गीत पर नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। सभी ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. दुर्ग सिंह चौहान, संजय शाह, किशोर मेवानी रहे। संचालन निधि व प्रियंका मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

मढ़ौली के होटल में नए साल का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
डीजे के धुन पर थिरके कदम
सोहम काशी एक सुहाना सफर की ओर से न्यू ईयर पार्टी का आयोजन मुड़ैला स्थित बैंक्वेट हॉल में किया गया। जिसमें संस्था के सदस्यों ने डीजे के धुनों पर अपने कदम थिरकाए। ब्लैक एंड व्हाइट थीम के परिधानों में सजे पुरुष और महिलाओं ने बोन फॉयर के ईद गिर्द फिल्मी गीतों पर नृत्य किया। 
वहीं मंडुआडीह स्थित मढ़ौली के एक होटल में नए साल का स्वागत किया गया। लोगों ने खूब मस्ती की और फिल्मी गानों पर खूब थिरके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें