श्रीराम शिवोत्सव मार्कंडेय महादेव महोत्सव का शंखध्वनि से श्रीगणेश होगा। महोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह होंगे। महोत्सव के पहले दिन आकर्षण का केंद्र हंसराज रघुवंशी होंगे।
श्रीराम शिवोत्सव मार्कंडेय महादेव महोत्सव का शनिवार की शाम शंखध्वनि से श्रीगणेश होगा। पहले दिन के आकर्षण का केंद्र हंसराज रघुवंशी होंगे। प्रथम दिवस की अंतिम प्रस्तुति के रूप में ख्यातिलब्ध गायक हंसराज रघुवंशी अपने भजनों से तीर्थ क्षेत्र में शिव महिमा की अनंत उर्जा को प्रवाहित करेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कैथी में आयोजित होने वाले श्री मार्कंडेय महादेव महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण व रामजनम योगी के शंखध्वनि के साथ होगा। इसके बाद डॉ. रंजना उपाध्याय का कथक, राघवेंद्र शर्मा का गायन होगा। इसके बाद हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति होगी।
महोत्सव के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह होंगे। महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत सुगम सिंह शेखावत के नृत्य से होगी। इसके बाद फौजदार सिंह का आल्हा गायन और मुख्य आकर्षण का केंद्र प्रख्यात गायिका मैथिली ठाकुर होंगी। महोत्सव की आखिरी निशा यानी सोमवार को अराधना सिंह और मनोहर सिंह का गायन होगा। अंतिम प्रस्तुति अनूप जलोटा के भजनों की होगी। भोजपुरी अभिनेता व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान डॉ. सुभाष चंद्र यादव, रामप्रकाश दुबे, अखंड सिंह, उमेश दत्त पाठक, श्रीनिकेतन मिश्र मौजूद रहे।