फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi tamil sangmam: भारत में रहती थी 25 हजार साल पहले दुनिया की आधी आबादी, BHU के जीन वैज्ञानिक का बड़ा दावा

Thu, 15 Dec 2022 10:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

तमिल संगमम के 27वें दिन शैक्षणिक कार्यक्रम में बीएचयू के जीन वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि दुनिया की आधी आबादी हिमालय, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के बीचोबीच भारतीय प्रायद्वीप पर निवास करती थी। यहीं से पूरे एशिया और आसपास के द्वीपों में आबादी का प्रसार हुआ।
विज्ञापन
काशी-तमिल संगमम के मंच से प्रजेंटेशन देते साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हड़प्पा मोहनजोदड़ों की सभ्यता से 20 हजार साल पहले भी भारत में सभ्य लोग रहते थे। ये बातें 1.6 लाख डीएनए सैंपल्स पर हुए आर्कियो-जीनोमिक रिसर्च में सामने आई हैं। ये बातें बुधवार को काशी तमिल संगमम के 27वें दिन शैक्षणिक कार्यक्रम में बीएचयू के जीन वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने कहीं। उन्होंने कहा कि दुनिया की आधी आबादी हिमालय, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के बीचोबीच भारतीय प्रायद्वीप पर निवास करती थी। यहीं से पूरे एशिया और आसपास के द्वीपों में आबादी का प्रसार हुआ।

विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र में उन्होंने पूरी दुनिया से मिले डीएनए की जोनोम स्केलिंग बेस्ड स्टडी पर प्रस्तुति दी। प्रो. चौबे ने बताया कि 25 हजार साल पहले तक दुनिया की आधी आबादी भारत में निवास करती थी। भले ही आधुनिक मानव की उत्पत्ति अफ्रीका में हुई हो, उसका पालन पोषण भारत माता की गोद में हुआ। भारत में आकर इंसानों ने सिंधु-सरस्वती दोआब में खेती की शुरुआत की। आदि मानवों ने यहीं पर माइक्रोलिथिक तकनीक की खोज की। इसके बाद आदि मानवों ने औजार बनाने शुरू किए और भोजन की तलाश अपेक्षाकृत आसान हुई। प्रो. चौबे ने कहा कि जब इंसान का पेट भरा होता है तो ही अपना दिमाग रचनात्मक क्रियाओं में लगा पाता है। यहीं वजह है कि अफ्रीकी मानवों की पहली सभ्यता भारत में जन्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें