फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिश्चंद्र में छात्रसंघ चुनाव के लिए अर्द्धनग्न हुए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से लेकर हरिश्चंद्र महाविद्यालय तक छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों का प्रदर्शन जारी है। हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्रों ने नारेबाजी की। प्राचार्य ने छात्रों से ठंड में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन न करने की अपील की है।
विज्ञापन

सोमवार को हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग पर छात्रों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। चुनाव की तिथि घोषित न करने के विरोध में छात्रों ने कड़ाके के ठंड में स्वेटर व शर्ट भी उतार फेंका। 16 जनवरी तक महाविद्यालय बंद हैं और सिर्फ कार्यालय ही खुल रहा है। कॉलेज के शिक्षकों ने धरनारत छात्रों को स्वेटर पहनने की अपील की है। इस दौरान अभिषेक यादव, अभय यादव, अभिषेक चौधरी, सौरभ यादव, रोहित यादव, सर्वेश तिवारी, पंकज पटेल व सुधांशु सिंह मौजूद रहे।
प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन व विद्यापीठ प्रशासन से अनुमति मिलते ही चुनाव करा दिया जाएगा। काशी जोन के डीसीपी को पत्र लिखा है और इसमें उन्होंने प्रस्तावित 22 या 25 जनवरी को चुनाव कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने डीसीपी को अपने सुविधानुसार भी किसी भी तिथि पर चुनाव कराने की अनुमति देने को कहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने की बात नहीं माने छात्र
काशी विद्यापीठ में छात्र नेता छात्र संघ चुनाव कराने के लिए मुख्य परिसर में छह जनवरी से धरना दे रहे हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि छह जनवरी से ही विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों से बराबर संवाद कर रहा है, लेकिन छात्र नेता किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने छात्रों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें