फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद है: दो महीने से आधा चौराहा घेरा, रोपवे का पिलर बनाना शुरू भी न कर पाए; हर समय लग रहा जाम

Fri, 30 Aug 2024 06:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि देव दीपावली तक रोपवे की एक लाइन को शुरू करने की तैयारी है। काम में तेजी लाकर इसे पूरा कराया जाएगा। प्रशासन देव दिवाली तक रोपवे की एक लेन शुरू करा देना चाहता है। इसमें कैंट से विद्यापीठ, विद्यापीठ से रथयात्रा और रथयात्रा से लक्सा होते हुए गिरजाघर और यहां से गोदौलिया तक जाएगी।
विज्ञापन
गिरजाघर पर चल रहे रोपवे के निर्माण कार्य के कारण लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोपवे का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था ने शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में एक गिरजाघर चौक की एक लेन करीब दो महीने से बंद कर रखा है। इससे पूरे दिन वहां जाम रहता है और उसका असर नई सड़क, गोदौलिया चौराहे और उससे जुड़ी सड़कों पर भी दिखाई देता है। यहां रोपवे के पिलर का निर्माण किया जाना हैए हालांकि अभी तक निर्माण कार्य भी शुरु नहीं हो सका है।

विज्ञापन


अभी तक जलकल, बिजली और पेयजल से जुड़े विभाग वहां से शिफ्टिंग का कार्य ही कर रहे हैं। कार्यदायी संस्था ने सावन शुरु होने से पहले ही यहां खोदाई कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। उसी दौरान कांवड़िया भी आने लगे और शिवभक्त भी मंदिर पहुंच रहे थे तो हर समय भीषण जाम की स्थिति रही। 

अब करीब दो महीने बीतने को हैं मगर वहां अब तक पिलर निर्माण का काम ही नहीं शुरु हुआ है। काम की रफ्तार देखते हुए अभी करीब अगले दो महीने तक यहां दोनों लेन शुरू होने की उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था से जुड़े एक इंजीनियर ने बताया कि यहां पिलर का निर्माण होना है और अभी तक सीवर, जलकल और बिजली विभाग ने लाइनें ही नहीं शिफ्ट कर पाई हैं। इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को भी बताया गया है कि इस वजह से काम में देरी हो रही है।

विज्ञापन

व्यापार हो रहा प्रभावित, कोई सुनवाई नहीं
इस लेन से जुड़े व्यापारियों के लिए भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उनका व्यापार लगभग चौपट हो गया है। उनका कहना है कि दो महीने से वह दुकान का किराया जेब से भर रहे हैं। बोहनी होना भी मुश्किल हो जाता है। 

कपड़ा व्यवसायी सागर ने कहा कि प्रशासन को इस काम को जल्दी कराना चाहिए ताकि व्यापारी और आमजन दोनों को राहत मिल सके। वहीं पान व्यापारी अमन ने कहा कि इसकी वजह से काम पूरी तरह की बंद हो गया है। अब तभी काम शुरु कर सकेंगे जब यहां निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और दोनों लेन खुल जाएंगी।

बारिश के बाद अब शहर में गड्ढे करा रहे हादसे
बारिश के बाद शहर में कई जगहों पर इंटरलॉकिंग सड़क धंस गई है। इससे जगह-जगह खतरनाक गड्ढे हो गए हैं, यह रोजाना हादसे करा रहे हैं। लोग इनमे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। असि से नगवा जाने वाले रोड पर जगन्नाथ मंदिर गली के आगे बाजपेई मंदिर के पास दो सप्ताह एक गड्ढा बना हुआ है, मगर निगम ने वहां अब तक मरम्मत नहीं कराई है। इसी तरह का एक गड्ढा पुष्कर तालाब के पास भी है। इसे किसी कार्य से एक महीने पहले खोदा गया था और उसे वहीं खोदकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें