फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: एकतरफा व्यवस्था से आहत हुईं भावनाएं, मौलाना बातिन नोमानी ने कहा- आखिरी दम तक कोशिश करेंगे

Sun, 04 Feb 2024 12:16 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा शुरू होने के होने के बाद मसाजिद कमेटी की ओर से एक और पत्र जारी किया गया है। मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा है कि एकतरफा व्यवस्था से भावनाएं आहत हुई हैं। 
विज्ञापन
Gyanvapi case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा शुरू होने के बाद शनिवार को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से एक और पत्र जारी किया गया। मसाजिद कमेटी के सेक्रेटरी और मुफ्ती ए शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि एकतरफा व्यवस्था से मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन


मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि जामे मस्जिद ज्ञानवापी के दक्षिणी तहखाने में रातों रात मूर्तियां रखवा दी गईं। ज्ञानवापी की सुरक्षा और संरक्षण के लिए हम आखिरी दम तक कोशिश करते रहेंगे। समाज के लोग दुआ करें, इसकी विशेष गुजारिश है। जुमे के दिन बनारस बंद और मस्जिदों में दुआख्वानी की अपील पर सहयोग के लिए हम सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें