सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह ने कहा कि यह दुःख की बात है कि हमें अपने ही मंदिर में पूजन और पाठ के लिए रोका जा रहा है। वहीं ज्ञानवापी मस्जिद में लोग आकर नमाज पढ़ रहे हैं। न्यूटन पांडेय ने कहा कि जिस मंदिर में कोई विवाद नहीं है वहां भी पूजन और पाठ के लिए अनुमति लेना पड़े तो यह शर्म की बात है।
सीआरपीएफ महानिदेशक ने परखी ज्ञानवापी की सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने रविवार को ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महानिदेशक ने सुरक्षा के हर मोर्चे की बारीकी से जांच की और हर प्वाइंट के बारे में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने सुरक्षा में तैनात जवानों से बातचीत करके सुरक्षा में आने वाले व्यवधान के बारे में जानकारी ली और सुरक्षा संबंधित जरूरी निर्देश भी दिए।
रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मुखिया श्री काशी विश्वनाथ मंदिर व ज्ञानवापी मस्जिद की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे। परिसर का निरीक्षण करने के बाद महानिदेशक ने जवानों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया।
इसके बाद अधिकारियों के साथ उन्होंने मंदिर के कमांड पोस्ट पर बैठक की और सभी को सुरक्षा संबंधित निर्देश भी दिए। इसके पूर्व महानिदेशक ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करके बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कॉरिडोर का भी भ्रमण किया।