फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- मुझे मठ के अंदर ही बना दिया बंदी, संन्यासी आज करेंगे सामूहिक मौन उपवास

Mon, 06 Jun 2022 10:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 

सार

स्वामी ने कहा कि जिस जगह को कोर्ट के आदेश पर सील किया गया है, यदि हम उस जगह पर जाते और तब हमें रोका जाता तो बात समझ में आती लेकिन, मुझे मठ के अंदर ही बंदी बना लिया गया है। न्यायपालिका को ढाल बनाकर न किसी को अंदर आने दिया जा रहा है और न मुझे बाहर जाने दिया जा रहा है।  
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि न्याय पालिका ने ऐसा कभी नहीं कहा कि किसी के घर में बिना अनुमति घुसकर उसे बाहर निकलने से रोका जाए। जिस जगह को कोर्ट के आदेश पर सील किया गया है, यदि हम उस जगह पर जाते और तब हमें रोका जाता तो बात समझ में आती लेकिन, मुझे मठ के अंदर ही बंदी बना लिया गया है।

विज्ञापन


न्यायपालिका को ढाल बनाकर न किसी को अंदर आने दिया जा रहा है और न मुझे बाहर जाने दिया जा रहा है।  रविवार को बातचीत के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि न्याय पालिका लोक इच्छा के अनुसार अपना निर्णय करती है और लोक इच्छा है कि शिवलिंग की पूजा की जाए।

ज्ञानवापी परिसर में जहां तक जाने की अनुमति है, कम से कम वहां तक हमको जाने दिया जाए ताकि हम शिवलिंग को भोग प्रसाद चढ़ा सकें। संविधान प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों की सेवा का अधिकार देता है। शिवलिंग को देखकर महसूस हो रहा है कि आक्रांताओं ने इसे तोड़ा है और इसका मतलब है कि यह प्राण प्रतिष्ठित हैं। हमारी मांग है कि कम से कम जिस दिन से शिवलिंग दिखा है, उस दिन से उसका जलाभिषेक होना चाहिए था। हमारी न्याय पालिका इस अधिकार से उसे वंचित नहीं कर सकती है।  
विज्ञापन





आज संन्यासी करेंगे सामूहिक मौन उपवास
गंगा सेवा अभियानम एवं अखिल भारतीय दंडी संन्यासी संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में सोमवार को मुमुक्षु भवन में रहने वाले संयासी सांकेतिक सामूहिक मौन उपवास रखेंगे। यह जानकारी राकेश पांडेय ने दी। सावित्री पांडेय ने बताया कि अस्सी घाट पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आध्यात्मिक उत्थान महिला मंडल काशी के तत्वावधान में महिलाएं सांकेतिक उपवास व संकीर्तन करेंगी। 

विज्ञापन

11 बार हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

शिव काशी मंच के प्रमुख संजय पांडेय ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जलाभिषेक से रोकने के विरोध में और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए रविवार शाम चार बजे से शिव काशी मंच की ओर से श्रीविद्यामठ में 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान साध्वी पूर्णांबा, साध्वी शारदांबा, राकेश सरावगी, जयंतुजय शास्त्री, रवि त्रिवेदी, श्रीप्रकाश पांडेय, रमेश उपाध्याय, विनीत तिवारी, किशन जायसवाल, राकेश पांडेय, रमेश दुबे, सावित्री पांडेय, अनिता दुबे, गौरी लक्ष्मी, विजया तिवारी, लता पांडेय मौजूद रहीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें