फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर रहे विशाल सिंह ने अपनी जान को बताया खतरा, सीएम को लिखा पत्र

Mon, 18 Dec 2023 01:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आठ दिंसबर को ही उनकी और ज्ञानवापी से जुड़े सभी अधिवक्ताओं की सुरक्षा हटाई गई थी। विशाल सिंह ने सीएम योगी को लिखे पत्र में कहा है कि ज्ञानवापी प्रकरण में उन्हें मई 2022 में विशेष कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया गया था और उनकी ही अध्यक्षता में ज्ञानवापी परिसर के कमीशन की कार्रवाई सम्पन्न हुई थी।
विज्ञापन
विशाल सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी परिसर में पिछले वर्ष सर्वे के लिए स्पेशल कोर्ट कमिश्नर रहे विशाल सिंह ने अपनी जान को खतरा बताया। उन्होंने सीएम योगी और प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिख कर सुरक्षा बहाल करने की गुहार लगाई।

विज्ञापन

बता दें कि आठ दिंसबर को ही उनकी और ज्ञानवापी से जुड़े सभी अधिवक्ताओं की सुरक्षा हटाई गई थी। विशाल सिंह ने सीएम योगी को लिखे पत्र में कहा है कि ज्ञानवापी प्रकरण में उन्हें मई 2022 में विशेष कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया गया था और उनकी ही अध्यक्षता में ज्ञानवापी परिसर के कमीशन की कार्रवाई सम्पन्न हुई थी। उनके हस्ताक्षर वाली रिपोर्ट ही वाराणसी जिला अदालत में जमा की गई थी। जिससे एक विशेष समुदाय के लोग उनसे नाराज हैं। 
विज्ञापन


विशाल सिंह ने लगाई गुहार

विज्ञापन

विशाल सिंह ने गुहार लगाई कि उनकी सुरक्षा को फिर से बहाल कर दिया जाए नहीं तो उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें