अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 19 मई तय की है। इसी अदालत में राखी सिंह व 4 महिलाओ की तरफ दाखिल श्रृंगार गौरी वाद में भी सुनवाई थी। इस पर भी अब 19 मई को सुनवाई होगी। इस मामले मे एक पक्षकार रामप्रसाद सिंह ने एक अन्य पक्षकार नीरज शेखर सक्सेना की मृत्यु चार फ़रवरी 2022 को होने पर उनके स्थान पर उनके उत्तराधिकारी बनाने का अनुरोध अधिवक्ता के जरिए आवेदन देकर किया गया।
जिन सात मामलों की एक साथ सुनवाई किए जाने का अनुरोध जिला जज की अदालत से श गौरी वाद की महिला वादिनी लक्ष्मी देवी, रेखा पाठक, सीता साहू व मंजू व्यास ने किया है, वो सभी एक ही प्रकृति हैं। पहला मामला अविमुक्तेश्वरानंद, दूसरा मां श्रृंगार गौरी व अन्य,तीसरा आदि विश्वेश्वर व अन्य, चौथा आदि विश्वेश्वर आदि, पांचवां मां गंगा व अन्य, छठा सत्यम त्रिपाठी व अन्य और सातवां नंदी जी महाराज की तरफ से दाखिल वाद हैं।
यह सभी वाद एक ही प्रकृति के बताए गए हैं। इनमें आराजी नंबर 9130 के स्वामित्व की मांग और ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी, आदि विश्वेश्वर व अन्य देवी देवताओं के राग भोग, दर्शन पूजन आदि की मांग नाबालिग देवता मानते हुए की गई है।