फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: व्यासजी के तहखाने मामले में आज भी नहीं हो सकी सुनवाई, अब इस दिन आएगा कोर्ट का आदेश

Sat, 02 Dec 2023 04:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

व्यास जी का तहखाना डीएम को सुपुर्दगी में देने के वाद में शनिवार को सुनवाई टल गई है। अब चार दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने को डीएम की सुपुर्दगी में देने के मामले में जिला जज की अदालत में आज की सुनवाई टल गई है। 

विज्ञापन

व्यास जी का तह खाना डीएम को सुपुर्दगी में देने के वाद में सेंटल बार चुनाव के नामांकन के मद्देनजर न्यायिक कार्य से विरत रहने के प्रस्ताव के कारण सुनवाई टली है। अब चार दिसंबर को सुनवाई होगी।
इस वाद में पक्षकार बनने के लिए प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद मित्र ने अदालत में अर्जी दी है। दरअसल, व्यास परिवार के शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ने तहखाने को डीएम की सुपुर्दगी में देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वादी का कहना है कि वर्ष 1993 से पहले व्यासजी के तहखाने पर व्यास परिवार का कब्जा था। विवाद बढ़ा तो कब्जा हट गया। इस पर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी कब्जा कर सकती है। इसलिए तहखाना डीएम की सुपुर्दगी में दिया जाए। इस पर मसाजिद कमेटी ने आपत्ति की है। कमेटी की तरफ से कहा गया कि उस पर वर्षो से कब्जा है। इसी वाद में काशी विश्वनाथ मंदिर मूल वाद के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने भी इसे राष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए पक्षकार बनाने का अनुरोध किया है, जिस पर सुनवाई जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें