फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: व्यास जी के तहखाने को डीएम के सुपुर्दगी में देने के मामले में सुनवाई टली, यह है वजह

Mon, 20 Nov 2023 04:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी स्थित व्यास जी की गद्दी डीएम को सुपुर्दगी के मामले में सुनवाई को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। अब इस मामले में सुनवाई 21 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जज की अदालत में ज्ञानवापी स्थित व्यास जी की गद्दी डीएम को सुपुर्दगी के मामले में सुनवाई एक अधिवक्ता आतुल गोस्वामी के निधन के कारण टल गई है। 

विज्ञापन


अब 21 नवंबर को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। इस बीच इस ममले में विश्वनाथ मंदिर मामले के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी के. पक्षकार बनने के आवेदन पर शैलेन्द्र पाठक ने आपत्ति कोर्ट में दाखिल की है।

जानकारी के लिए बता दें कि शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ने बीते 25 सितंबर को ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी का तहखाना जिलाधिकारी को सौंपने के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दाखिल किया था। वाद में कहा गया है कि व्यासजी का तहखाना वर्षों से उनके परिवार के कब्जे में रहा।
विज्ञापन


वर्ष 1993 के बाद प्रदेश सरकार के आदेश से तहखाने की ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। वर्तमान में नंदीजी के सामने स्थित व्यासजी के तहखाने का दरवाजा खुला हुआ है। ऐसी परिस्थिति में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी तहखाने पर कब्जा कर सकती है। इसलिए व्यासजी का तहखाना डीएम की सुपुर्दगी में दे दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें