फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi ASI Survey Live: ज्ञानवापी परिसर का सर्वे जारी, अब तक क्या-क्या हुआ, पढ़ें- मामले की पूरी टाइमलाइन

Sat, 19 Aug 2023 02:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Gyanvapi Masjid Case Updates: वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का सर्वे चल रहा है। जिसके मद्देनजर वाराणसी में केंद्रीय सुरक्षा बल, पैरामिलिट्री और एनएसजी और एटीएस समेत कमिश्नरेट पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। 
विज्ञापन
Gyanvapi ASI Survey - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gyanvapi News: वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे का आज 16वां दिन है। भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की टीम सर्वे कर रही है। लंच ब्रेक के बाद एक बार फिर से सर्वे का काम शुरू हो गया है। 15 दिनों में टीम ने लगभग 92 घंटे का सर्वे कर लिया है। इन 92 घंटों में टीम को कई अहम साक्ष्य मिले जिनकी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। दीवारों और गुंबद में मिली कलाकृतियों से उनके काल और समय का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: काशी के पर्यटकों के लिए खुशखबरी, गैर हिंदी भाषी लोगों को अब उनकी भाषा में ही मिलेगी जानकारी

सर्वे के मद्देनजर वाराणसी में केंद्रीय सुरक्षा बल, पैरामिलिट्री और एनएसजी और एटीएस समेत कमिश्नरेट पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं।एएसआई की टीम चार भागों में बंटकर सर्वे का काम कर रही है। जिसमें दो टीमें तहखाने और दो टीमें बाहरी परिसर में लगी है।

विज्ञापन

ज्ञानवापी में सर्वे के लिए जाती एएसआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
एएसआई की टीम मशीनों से निर्माणों की जांच कर रही है। इसके साथ ही विशेषज्ञ अपनी जांच से कलाकृति और निर्माण शैली आदि पर अध्ययन भी कर रही है।  जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी व टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।

अब तक क्या-क्या हुआ ?
  • 21 जुलाई को वाराणसी कोर्ट ने एएसआई की टीम को सर्वे करके चार अगस्त को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा।
  • 24 जुलाई को टीम सर्वे करने परिसर पहुंची और सर्वे हुआ। लेकिन मुस्लिम पक्ष रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। 
  • सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई की शाम तक सर्वे पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट जाने को कहा।
  • 25 से 27 जुलाई तक मुस्लिम पक्ष की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
  • 3 अगस्त को हाईकोर्ट ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा, 'न्यायहित में सर्वे जरूरी है। 
  • फिर तीन अगस्त को इस आदेश के खिलाफ मसाजिद कमेटी सुप्रीम कोर्ट गया। चार अगस्त को मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज हो गई। 
  • तब से अब तक ज्ञानवापी का सर्वे जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें