फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनाः एक दूज के हुए 223 जोड़े, घर गृहस्थी के सामान संग विदाई

Tue, 11 Dec 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बलिया में सामूहिक विवाह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत धूमधाम से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के साथ ही प्रशासन को भी पूरा सहयोग रहा। जिले के विशुनपुरा और द्वाबा में पर युवक-युवतियों का विवाह कराया गया। दोनों जगहों पर कुल 223 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें इसमें दो मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। घर गृहस्थी के सामान संग सभी जोड़ों आशीर्वाद के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन


विशुनपुरा के खंदवा स्थित महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रांगण में सोमवार को आयोजित समारोह में 122 जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के हो गए। इसमें दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। सभी का कन्यादान विधायक धनंजय कन्नौजिया ने किया। सामूहिक विवाह के साक्षी क्षेत्र के हजारों लोग बने।

सामूहिक विवाह समरोह में मुस्लिम कन्याओं रानी पुत्री रफी व शायना पुत्री कलामुद्दीन का निकाह इमाम नियाज अहमद ने पढ़वाया। वहीं काशी से पधारे वैदिक विद्वानों अभय पांडेय व अमित पांडेय ने 120 हिन्दू कन्याओं का विवाह पारम्परिक रीति रिवाज से संपन्न कराया। विद्वानों ने विवाह के क्रम में डीएम भवानी सिंह खंगारौत की उपस्थिति में द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न कराया।

 

इसके अलावा डाल पूजा, पाणिग्रहण, सिंदूर दान आदि हुआ। समारोह स्थल पर खचाखच भरे पंडाल में विधायक धनंजय कन्नौजिया ने सभी कन्याओं का कन्यादान किया। वस्त्र, बर्तन, मिष्ठान, फल, संग घरेलू उपयोग के सामान प्रदान किए। समारोह में मौजूद राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर एवं सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सभी वर, वधुओं को आशीर्वाद दिया।

 

सकलदीप राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि बेटियां उनकी जिम्मेदारी हैं। इसको ध्यान में रखकर सामूहिक विवाह योजना लागू की गई है, जो आज धरातल पर उतरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज से दहेज जैसी कुप्रथा को दूर करने में काफी सहायक स़िद्ध होगी। सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक साथ 122 जोड़ो की शादी कराकर विधायक ने नेक कार्य किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से कराई गईं शादियां 

सामूहिक विवाह में आए जोड़े - फोटो : amar ujala
द्वाबा के सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ खपड़िया बाबा आश्रम संकीर्तन नगर श्रीपालपुर पर सोमवार को 101 जोड़े की शादियां धूमधाम से कराई गईं। इसमें सामूहिक विवाह योजना के तहत 65 व श्रम विभाग की तरफ से 28 जोडे़ पंजीकृत थे, जबकि आठ जोड़े पंडाल में खुद ही पहुंचे, जिनकी शादियां कराई गईं।
 
पंडित आचार्य बुचुल मिश्र की अगुवाई में निर्मल पांडेय, आशु मिश्र, सोनू चौबे, धीरज पांडेय सहित कई ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच 101 जोड़ों की शादी कराई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रत्येक जोड़े को उनके खाते में बीस हजार रुपये और बर्तन सेट संग गृहस्थी के सामान दिए गए।
 
वहीं श्रम विभाग की तरफ से प्रत्येक जोड़े के खाते में पैसठ हजार व सात हजार आवभगत में ख़र्च की गई। इसके अलावा जन सहयोग से इकट्ठा सामान पंखा, साड़ी, गैस चूल्हा, गद्दा,रजाई, कम्बल,पायल सहित अन्य घरेलू सामान भी प्रत्येक जोड़े को दिए गए। बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी के तरफ से प्रत्येक जोड़े को एक एक बड़ा बक्सा दिया गया।
 
इस मौके पर सांसद भरत सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरा सपना था कि गरीब बेटियों की शादी कराएं जो बैरिया की जनता ने पूरा कर दी। उन्होंने इस तरह की योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें