प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के अंतिम हफ्ते में वाराणसी आएंगे और अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को करोड़ों की सौगात देंगे। सूत्रों की मानें तो पीएम 29 दिसंबर को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद गाजीपुर जाएंगे।
काशी में वह दो एसटीपी, सारनाथ में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बीएचयू के महामना कैंसर संस्थान सहित करोड़ों की योजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को भी देखने जा सकते हैं। इससे पहले पीएम 12 नवंबर को वाराणसी के वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस चले गए थे।
प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर ने बताया कि पीएम 29 को गाजीपुर में राजभरों की बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान दूरसंचार विभाग की ओर से डाक टिकट भी जारी करेंगे। इसके लिए देश भर से राजभर समाज के लोगों को बुलाया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक रविवार को सर्किट हाउस में होगी। अगले दिन मऊ में बैठक होगी। पूरे पूर्वांचल में बैठक कर रैली को सफल बनाया जाएगा।