फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: डीजे पर डांस कर रहे दूल्हे के भाई की पीठ में लगी गोली, रिंग सेरेमनी के दौरान हुई घटना

Thu, 23 Nov 2023 05:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

परिजन तत्काल उसे लेकर बीएचयू ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। उपचार के दौरान युवक की पीठ में लगी गोली को निकाल दी गई। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
डीजे पर डांस कर रहे दूल्हे के भाई की पीठ में लगी गोली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे भाई की तिलकोत्सव में डीजे पर डांस कर रहे दूल्हे के बड़े भाई को वहां हुई फायरिंग होने से अचानक गोली लग गई। गोली लगते ही युवक डीजे फ्लोर पर ही गिर गया और अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे लेकर बीएचयू ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। उपचार के दौरान युवक की पीठ में लगी गोली को निकाल दिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

सूचना पर एसीपी कैंट अतुल अंजान त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। रिंग रोड के दानूपुर निवासी ज्ञानचंद सिंह के छोटे बेटे मोहित की बुधवार को तिलकोत्सव था। जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र के जवनशीपुर निवासी आनंद सिंह अपनी बेटी का तिलक देने के बाद रिश्तेदारों के संग शाम को वापस लौट गए। लड़के पक्ष के लोग खाली होकर खानपान में जुट गए। दूल्हे का बड़ा भाई रोहित सिंह अपने दोस्तों के साथ डीजे फ्लोर पर पहुंचा और डांस कर रहा था। इस दौरान फायरिंग हुई और अचानक रोहित फ्लोर पर गिर गया। खून से लथपथ देखकर रोहित को परिजन तत्काल लेकर बीएचयू के ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर पीठ के अंदर फसी गोली को बाहर निकाला। शिवपुर थाना प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तिलक समारोह के बाद यहां आए मेहमानों की हवाई फायरिंग में दूल्हे के भाई को गोली लगी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें