फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शादी से पहले दूल्हा गायब, परिजनों ने किया हाईवे जाम, पुलिस ने दिया आश्वासन तो माने लोग

Sat, 20 Nov 2021 08:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इदिलपुर नारे पर गांव निवासी भगवानदास पटेल की रविवार को शादी है। शुक्रवार रात में वह एक मित्र के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए निकला और फिर वापस नहीं लौटा। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कराया शांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के इदिलपुर, नारे पर गांव निवासी एक युवक संदिग्ध हाल में अपने घर से गायब हो गया। रविवार को उसकी शादी है और घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। युवक शुक्रवार रात गायब हुआ। मामले में पुलिस ने शनिवार सुबह परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और तलाश में जुट गई।

विज्ञापन


इसी बीच युवक के परिजनों ने ग्रामीणों संग वाराणसी-बाबतपुर हाईवे जाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।  अधिकारियों द्वारा दो घंटे में युवक को खोजने का आश्वासन दिया गया, उसके बाद जाम समाप्त हुआ।  

जन्मदिन समारोह में गया था युवक 
इदिलपुर नारे पर गांव निवासी भगवानदास पटेल की रविवार को शादी है। शुक्रवार रात में वह एक मित्र के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए निकला और फिर वापस नहीं लौटा। रात भर कहीं जानकारी न मिलने पर परिजनों ने शनिवार सुबह आठ बजे पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की तलाश में पुलिस जुटी ही थी कि परिजनों ने ग्रामीणों संग भेलखा हनुमान मंदिर के पास वाराणसी-बाबतपुर मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से धरनारत लोगों को शांत कराया। थोड़ी ही देर बाद जिला पंचायत सदस्य मूलचंद यादव मौके पर पहुंचे और फिर से जाम लगा दिया। तब पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दो घंटे के अंदर युवक का पता लगा लिया जाएगा। फिर जाम समाप्त हुआ और वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर यातायात समान्य रूप से बहाल हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें