फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कमिश्नरेट के पांच थानों पर नए थानेदार, शिवपुर इंस्पेक्टर भेजे गए ट्रैफिक लाइन

Sat, 20 Nov 2021 06:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के पांच थाना प्रभारियों का गैर जनपद तबादला किया गया है। उनके स्थान पर शनिवार को पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने पांच थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती की।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के पांच थानों पर शनिवार को नए थानेदारों को नियुक्त किया गया। शिवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक को ट्रैफिक लाइन भेजा गया। इसके अलावा तीन थानों पर क्राइम इंस्पेक्टरों को नई तैनाती दी गई।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार शिवाकांत मिश्रा को पुलिस लाइन से चौक थाने का प्रभारी निरीक्षक, प्रभुकांत को जैतपुरा, बैजनाथ सिंह को सिगरा थाना, सधुवन राम को शिवपुर, अजीत कुमार वर्मा को आदमपुर थाने की कमान सौंपी गई है।

ये सभी इंस्पेक्टर अब तक पुलिस लाइन में ड्यूटीरत रहे। वहीं शिवपुर थाने की कमान संभाल रहे सुनील कुमार सिन्हाल को ट्रैफिक लाइन भेजा गया है। इसके अलावा  दिनेश कुमार यादव को इंस्पेक्टर क्राइम लंका, मथुरा राय को इंस्पेक्टर क्राइम भेलूपुर और सतीश कुमार यादव को इंस्पेक्टर क्राइम थाना कैंट की नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इनमें से ज्यादातर थानों के प्रभारियों का गैर जनपद तबादला  होने के बाद यहां नए इंस्पेक्टरों को नियुक्त किया गया है।
पढ़ेंः सबसे स्वच्छ गंगा शहर की सूची में वाराणसी पहले नंबर पर, राष्ट्रपति ने मेयर को दिया पुरस्कार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें