फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में शतरंज ओलंपियाड रिले का भव्य स्वागत, अयोध्या रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो गेम की जगह बच्चे शतरंज खेलें, इससे बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। यह बातें सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ पहुंची शतरंज ओलंपियाड टार्च रिले को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने कही।
विज्ञापन

कपूर ने कहा कि देश में पहली बार शतरंज ओलंपियाड हो रहा है। खेल के प्रचार प्रसार के लिए देश के 75 जिलों में टार्च रिले निकाली जा रही है। उत्तर प्रदेश के नौ जिले मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज के बाद रिले बनारस पहुंची। इसके बाद अयोध्या, गोरखपुर, झांसी से चेन्नई के महाबलीपुरम पहुंचेगी।
बतौर विशिष्ट अतिथि विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि देश के सबसे पुराने खेल, प्राचीन नगरी और पुराने संस्थानों में से एक विश्वविद्यालय के सभागार में त्रिकोणीय संयोग बना है। देश में पहली बार हो रहे शतरंज ओलंपियाड से पहले हम उत्सव मना रहे हैं। टार्च रिले से शतरंज के लिए जागरूकता आएगी। इस दौरान शतरंज की बिसात भी बिछी।
विज्ञापन

ओलंपियाड में यूपी से कोई नहीं
संजय ने बताया कि शतरंज ओलंपियाड में 187 देशों के 22 से 25 हजार खिलाड़ी शामिल होंगे। भारत से भी तीन टीमें प्रतिभाग करेंगी। रिले का सफर यूपी जरूर है, लेकिन खिलाड़ी कोई नहीं है। कई खिलाड़ी यूपी के हैं, लेकिन पंजीकरण दिल्ली से होने के नाते वह दिल्ली से खेलेंगे।
धोबिया नृत्य का हुआ मंचन
पीठ में टार्च रिले का स्वागत राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके अलावा मंच पर कलाकारों ने धोबिया नृत्य का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक अजय राय, एडीएम सिटी गुलाबचंद, ग्रैंड मास्टर तेजस वांखडे, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अवंतिका अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें