फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी आएंगी राज्यपाल, इस दो दिवसीय कार्यशाला में देंगी प्रशिक्षण

Sun, 03 Jan 2021 12:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रविवार को चार दिवसीय प्रवास पर वाराणसी आएंगी। यहां वह सेवापुरी ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके अलावा प्रगतिशील किसानों के साथ भी उनका संवाद होगा।

विज्ञापन


सेवापुरी की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 4 और 5 जनवरी तक होना है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रशिक्षण के लिए बीएचयू विज्ञान संस्थान के सभागार का चयन किया गया है, जहां बच्चों के शिक्षा, सेवा, स्वास्थ्य की देखभाल करने आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। बताया कि राजभवन से राज्यपाल का फाइनल कार्यक्रम आ गया है।
विज्ञापन


सोमवार और मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद टीबी से ग्रस्त बच्चों की देखभाल करने वाली संस्थाओं के साथ चंदौली में राज्यपाल वार्ता करेंगी। बुधवार को काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में किसानों के साथ बैठक करेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें