प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि दूसरे प्रदेशों के लोग भी राज्यपाल के प्रयासों को अपनाने में लगे हैं। राज्यपाल के प्रयासों से गरीब बस्तियों में भी लाभ मिल रहा है। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने राज्यपाल के वाराणसी के लिए विशेष ध्यान देने पर उनका आभार जताया। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने भी विचार व्यक्त किए। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि पहले 715 केंद्रों को किट उपलब्ध कराए गए थे। पोषण ट्रैकर पर पिछले एक वर्ष से वाराणसी लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है। कार्यक्रम में गेल के महाप्रबंधक सुशील कुमार भी उपस्थित रहे।