फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: विदेशों से देसी कलाकृतियों को वापस लाएगी सरकार, केंद्रीय संयुक्त बोलीं- G20 बैठक में खाका होगा तैयार

Thu, 24 Aug 2023 05:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जी-20 सम्मेलन के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव लिली पांडेय बुधवार को वाराणसी पहुंची। उन्होंने कहा कि जी-20 की बैठक में विभिन्न देशों की संस्कृति को संरक्षित करने व उन्हें बढ़ावा देने का खाका तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव लिली पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 सम्मेलन से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव लिली पांडेय बुधवार को वाराणसी पहुंची। उन्होंने कहा कि गुरुवार से होने वाली बैठक में विभिन्न देशों की संस्कृति को संरक्षित करने व उन्हें बढ़ावा देने का खाका तैयार किया जाएगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट जारी किया जाएगा। वैश्विक वेबिनार रिपोर्ट के रूप में जी 20 कल्चर का मसौदा भी तैयार होगा। उन्होंने बताया कि सरकार भारतीय कलाकृतियों और सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


कमिश्नरी सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि काशी संस्कृति की नगरी है। सबसे प्राचीन शहर है, इसीलिए कल्चरल वर्किंग ग्रुप की बैठक की जा रही है। इससे पहले खजुराहो, भुवनेश्वर और हंपी में बैठक हुई थी। संयुक्त सचिव ने कहा कि देश की संस्कृति के साथ ही क्षेत्रीय नृत्य, संगीत, खान-पान, क्षेत्रीय कला आदि को पूरी दुनिया में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसे वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाई जाएगी।

बैठक में इन चार मुद्दों पर होगी चर्चा

वर्किंग ग्रुप की बैठक में चार मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण और बचाव, जीवन शैली, पर्यावरण और भाषाओं का बचाव, पारंपरिक कला, रचनात्मकता और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ ही तकनीक के माध्यम से संस्कृतियों को बढ़ावा देना है। कथक, क्षेत्रीय संगीत ताल तराना के अलावा सुर सुधा बैंड की लाइव प्रस्तुति होगी। सुरसुधा बैंड में जी 20 के अलावा 9 अन्य देशों के कलाकार हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

काशी में बनेगी जी20 देशों की संस्कृति को समृद्धशाली बनाने की रणनीति

जी20 देशों की संस्कृति को समृद्धशाली बनाने की रणनीति काशी में बनेगी। अलग-अलग सभ्यता व संस्कृति को जोड़ने का खाका तैयार किया जाएगा। कल्चरल वर्किंग ग्रुप का 170 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल वाराणसी आ चुका है। इस ग्रुप की बैठक बृहस्पतिवार व शुक्रवार को बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में होगी। इसमें जो प्रस्ताव बनेंगे, उसपर 25 और 26 अगस्त को जी20 देशों के संस्कृति मंत्री चर्चा करेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी व मीनाक्षी लेखी भी हिस्सा लेंगी। अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें