अलर्ट मोड पर निगम
दीपावली पर बिजली आपूर्ति सुचारू रहने की उम्मीद है। हालांकि, किसी प्रकार का फाॅल्ट या अन्य तकनीकी दिक्कतें पेश आ सकती हैं, जिसके लिए निगम अलर्ट मोड पर है। फॉल्ट से बचने और लोड को नियंत्रित करने के लिए निगम की ओर से तमाम तैयारियां कर ली गई हैं।
बिजली जाए तो 1912 पर करें कॉल
दीपावली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर निगम ने पुख्ता इंतजाम किए जाने का दावा किया है। इस दौरान निगम ने सभी सब स्टेशन पर अतिरिक्त कार्मिक तैनात किए हैं। कहीं भी किसी प्रकार के फाॅल्ट की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि क्षेत्र में बिजली गुल होने पर 1912 टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें। निगम की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए आपूर्ति सुचारू की जाएगी।
बोले अधिकारी
सार्वजनिक अवकाश के कारण कल कारखाने बंद होने से कुछ बिजली सरप्लस होती है। इस नाते खास असर नहीं पड़ता है। बिजली विभाग ने दीपावली के लिए सभी तैयारियां की हैं। - अरविंद कुमार सिंघल, मुख्य अभियंता, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड