खाकी रंग से बदले गए नए यूनिफार्म का सैंपल
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नए यूनिफार्म की सौगात 15 जुलाई तक मिल जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा खाकी रंग से बदले गए नए यूनिफार्म का सैंपल बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने स्कूल प्रबंध समिति के समक्ष इस सैंपल को प्रदर्शित किया और 15 जुलाई तक सभी बच्चों को नए यूनिफार्म के दो-दो सेट वितरित करने का निर्देश दिया है।
प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों के करीब एक लाख 64 हजार छात्र-छात्राओं को 15 जुलाई तक ये यूनिफार्म वितरित करने का लक्ष्य दिया गया है। स्कूल प्रबंध समिति को इसका जिम्मा दिया गया है। शासन की ओर से 200 रुपये प्रति दो सेट स्वीकृत किए गए हैं।