साल भर में खेल व सांस्कृतिक 6 से अधिक कार्यक्रम
पूरे सत्र में छात्रों के लिए खेल और सांस्कृतिक मिलाकर छह से अधिक प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इनमें काशी सांसद पेंटिंग प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक महोत्सव, खेलकूद प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, ज्ञान प्रतियोगिता आदि शामिल हैं। इनमें छात्र बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: कफ सिरप बांग्लादेश भेज कमाया 10 गुना मुनाफा, शुभम के करीबी पांच आरोपी गिरफ्तार
अधिकतम विद्यालयों में कोर्स पूरे नहीं
जिले के 1143 बेसिक विद्यालयों के साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में छमाही और प्री-बोर्ड परीक्षाएं इसी महीने से शुरू होंगी। इनमें से अधिकतर विद्यालयों में कोर्स पूरे नहीं हो पाए हैं। एक तरफ शिक्षकों की एसआईआर में लगी ड्यूटी और दूसरी ओर छात्रों की प्रतियोगिताओं में व्यस्तता इसके प्रमुख कारण हैं।
- जिले में बेसिक विद्यालयों की संख्या- 1143
- जिले में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की संख्या- 40
- जिले में एडेड विद्यालयों की संख्या- 106
- जिले में निजी विद्यालयों की संख्या- 258
क्या बोले अधिकारी
नई शिक्षा नीति के तहत खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी कोर्स पूरा नहीं हुआ है या कोई दिक्कत आ रही है, वहां अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएं। किसी भी हाल में शिक्षा से खिलवाड़ नहीं होगा।
-भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस