बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भी इलाज के लिए डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम मुस्तैद रहेगी। प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह का कहना है कि शिफ्टवार डयूटी लगाई गई है। इमरजेंसी में मरीजों के इलाज के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्किन स्पेशलिस्ट, सर्जन की टीम के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ की डयूटी लगाई गई है। मरीजों को तत्काल जांच की सभी सुविधाएं मिलेंगी।
इन अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था
- शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा
- दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल
- लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, रामनगर
- स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर
- शहरी-ग्रामीण इलाकों में सीएचसी, पीएचसी