फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, बाढ़ राहत कार्य में लगेगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुुंचने के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। उन्होंने आदेश जारी किया है कि कर्मचारी बाढ़ राहत कार्य में ड्यूटी के लिए तैयार रहें। उधर, निरीक्षण पर निकले जिलाधिकारी ने राहत शिविर में सुविधा मुहैया कराने की लापरवाही में लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर दो दिन के वेतन को काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सोमवार को बाढ़ क्षेत्र का दौरा करते हुए प्राथमिक विद्यालय रामपुर पहुंचे। यहां नौ परिवार मौजूद थे और लोग भी पहुंच रहे थे, मगर ड्यूटी पर लगे लेखपाल अनिल सहाय ने कोई व्यवस्था नहीं की थी। नाराज जिलाधिकारी ने एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया।
बाढ़ग्रस्त इलाकों की मजिस्ट्रेट को सौंपी जिम्मेदारी
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने एडीएम प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। एसीएम पंचम को ढाब व कैथी क्षेत्र, उप जिलाधिकारी न्यायिक को चितईपुर, रमना तथा सामने घाट, एसडीएम न्यायिक पिंडरा को सरैया, ढ़ेलवरिया गंगापुर और अधिशाषी अधिकारी रामनगर को सूजाबाद, डोमरी क्षेत्र का प्रभार दिया गया। उन्होंने राहत शिविरों में खाने-पीने के साथ ही स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें