फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: सेवापुरी विधानसभा का रिपोर्ट कार्ड, बिजली-सड़क और सुरक्षा मिली, कुछ समस्याएं फिर भी खड़ी

Fri, 04 Feb 2022 12:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सेवापुरी से अपना दल (एस) विधायक नील रतन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के पहले आदर्श ब्लॉक की पहचान वाली सेवापुरी विधानसभा में भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) के नील रतन पटेल विधायक हैं। उनका दावा है कि पिछले पांच साल में सड़क, बिजली और किसानों की सुविधाओं के लिए काम किया गया है। राजातालाब थाने की स्थापना से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता हुई है।

विज्ञापन


रिंग रोड-2, ई बसों के चार्जिंग स्टेशन और नीति आयोग की ओर से पायलट प्रोजेक्ट में चयनित मॉडल ब्लॉक के काम में विधायक अपने प्रयास का ही दावा करते हैं। उधर, विपक्ष छुट्टा पशुओं, रोजगार के नए अवसरों के नहीं मिलने, संपर्क मार्गों की बदतर स्थिति जैसी समस्याएं उठा रहा है।

मिर्जापुर और भदोही की सीमा से सटे ग्रामीण परिवेश वाली सेवापुरी विधानसभा में मुख्य मार्गों ने कनेक्टिविटी मजबूत की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर बने पैरिसेबल कारगो, शाहंशाहपुर में बायो गैस प्लांट, सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय सहित कई बड़े प्रोजेक्ट को भी स्थानीय विधायक अपनी उपलब्धि बताते हैं। हालांकि सेवापुरी में गांवों को जोड़ने वाली ज्यादातर सड़कों को लेकर विपक्ष ने मुद्दा बनाया है।
विज्ञापन

पढ़ेंः बनारस की आठों सीटों के लिए आज साफ हो सकती है तस्वीर, भाजपा में टिकट के दावेदारों की बढ़ी धड़कन

Trending Videos

विधानसभा के प्रमुख क्षेत्र

कालिकाधाम, कपसेठी, सेवापुरी, कछवा रोड, मिर्जामुराद
विधायक निधि
3 करोड़ वर्ष 2021-22
दो वर्ष की निधि कोविड राहत कोष में चली गई
खर्च- दो करोड़ 99 लाख 13 हजार
शेष- 77 हजार

सुनिए विधायक की
पांच साल में शिक्षा, बिजली, सुरक्षा, पेयजल सहित सभी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम किया। राजातालाब थाना खुलवाने से लेकर रिंग रोड निर्माण में प्रयास किया। कालिकाबारा पुल, कपसेठी ओवरब्रिज सहित वर्षों से जनता की मांग वाली कई परियोजनाएं न सिर्फ धरातल पर उतारीं, बल्कि उन्हें पूरा भी कराया। - नील रतन पटेल विधायक

यह भी दावा
रघुनाथपुर में आईटीआई, शाहंशाहपुर में पशुओं का अस्पताल, पुरसातो व करधना में बिजली के सब स्टेशन, राजातालाब से जक्खिनी होते हुए सड़क चौड़ीकरण, जक्खिनी में अदलपुरा तक सड़क, पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग का सुदृढ़ीकरण, 34 ट्यूबवेल और पेयजल के लिए पानी की 70 टंकी, 350 मजरों में विद्युतीकरण और एक हजार ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कराई।
विज्ञापन

विपक्ष की आवाज
सेवापुरी में मेरे विधायक रहने के दौरान कराए गए कामों की वर्तमान विधायक मरम्मत तक नहीं करा पाए हैं। जिस बिजली के सब स्टेशन का उन्होंने उद्घाटन का दावा किया, वह मैंने बनवाया था और तब से ही काम कर रहा था। क्षेत्र में केवल झूठ का विकास हुआ है।
- सुरेंद्र पटेल, सपा प्रत्याशी वर्ष 2017

यह भी आरोप
पेयजल के लिए 200 से ज्यादा गांवों में लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाके में बिजली नहीं मिलने से किसान खेतों में सिंचाई तक नहीं कर पा रहे हैं। इमारतें तो बनाई गई, मगर किसानों को उससे जोड़ा नहीं गया। ज्यादातर पुराने कामों को ही गिनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें