उक्त नंबर पर कॉल कर सूटकेस के मालिक के बारे में जानकारी जुटाई। नंबर मिलने के बाद सूटकेस के मालिक हरेंद्र सिंह को संपर्क कर थाने पर बुलाया। पूछताछ में पुष्टि होने के बाद उन्हें सूटकेस सौंप दिया गया। सूटकेस में रखे सामानों की कीमत लगभग दो लाख रुपये थी। अपना सामान सही सलामत पाने के बाद हरेंद्र सिंह व उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने चौक पुलिस के साथ-साथ पूरे कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रसन्नता व्यक्त की।